पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • छात्र संघ ऑफिस बनाने के लिए वीसी के सामने हंगामा

छात्र संघ ऑफिस बनाने के लिए वीसी के सामने हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आइसा के कार्यकर्ताओं ने कॉलेजों में छात्र संघ कार्यालय को बनाए जाने की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन में तोड़फोड़ की और वीसी चैम्बर में जबरन घुसने की कोशिश की। दूसरी तरफ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ के मामले में उपद्रवियों पर कार्रवाई को लेकर विश्वविद्यालय में हंगामा किया। छात्र संघ चुनाव के बाद पहली बार दोनों संगठन के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गये हैं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस व विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रों का शांत कराया।

जैन कॉलेज के प्रिसिंपल को बर्खास्त करने की मांग

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का दिन शनिवार समय दोपहर के 12 बजे प्रशासनिक भवन में छात्र आइसा और छात्र राजद के कॉलेज प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। जिसमें सीढ़ी पर फूल के गमले को तोड़ दिया। उसके बाद उग्र प्रदर्शन अौर नारेबाजी के साथ सभा करने लगे। कुछ समय के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में भगदड़ की स्थति उत्पन्न हो गई। आइसा के कार्यकर्ता जैन कॉलेज के प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग करने लगे। प्रिंसिपल पर आरोप ये था कि छात्रसंघ के अध्यक्ष से बराबर बदसलूकी की जाती है। विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि ने रंजन कुमार ने कहा कि हमने लगातार देखा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ चुनाव को लेकर अबतक यूनिवर्सिटी को भगवाकरण करने पर आमादा है। जब से कुलपति नियुक्त हुए है, तब से विश्वविद्यालय कैम्पस में जो न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं छात्र-छात्रओं को मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल रही है। उसके बाद में छात्र सबको सभागार में बुलाया गया और मुद्दे पर बात करने के लिए।

विश्वविद्यालय में बुलानी पड़ी पुलिस, तब माने उग्र छात्र

सभागार में हंगामा करते आइसा के छात्र, समझाते कुलसचिव कर्नल श्यामनंदन झा व कुलपति सैयद मुमताजुद्दीन।

सभागार में जाने से अध्यक्ष को रोका

1 बजे सभागार में विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अमित सिंह को सभागार में नहीं जाने दिया। उसके बाद पेंशन पदाधिकारी ने एबीवीपी के कार्यकर्ता की गर्दन में हाथ लगाकर बाहर करने की कोशिश करने लगे, इससे छात्र उग्र हो गए। सभागार में दाेनों संगठन आपस में कुलपति व अन्य पदाधिकारियों के सामने ही भिड़ गये। अानन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पहुंची पुलिस और अध्यक्ष अमित सिंह ने मामला शांत कराया। अमित सिंह ने कुलपति से विश्वविद्यालय में तोड़-फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग की

तोड़ दिया गया गमला।

अभी चेतावनी दी है अगली बार सीधे जेल

विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल श्यामनंद झा ने बताया कि दोनों संगठनो को लिखित जवाब देने को कहा गया है कि आप लोगों पर क्यों नहीं एफआईआर की जाए। अगर यह घटना दोबारा विश्वविद्यालय में होती है तो बिना कुछ सोचे-समझे पुलिस को बुलाकर जेल भेज दिया जाएगा, चाहे कोई भी हो।

कुर्सी पर बैठने को लेकर बढ़ा विवाद

अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि दो तीन दिन से 7-8 की संख्या में छात्र आते हैं, उनको कोई काम नहीं रहता है। सिर्फ इधर-उधर की बात करते हैं। शुक्रवार को छात्र संघ कार्यालय में सचिव की कुर्सी पर आइसा के रंजन कुमार बैठ गये। इस बाबत आपत्ति जताने पर उनके पक्ष में आइसा कार्यकर्ता उग्र हो गए। अगर कल रोका नहीं जाता तो छात्रसंघ कार्यालय में मारपीट हो जाती। यह भी आरोप है कि एबीवीपी कार्यकर्ता हर्षित कुमार को जैन कॉलेज में जबरन आइसा ज्वाइन करने के लिए कहा जाता है। इधर, आइसा के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार ने आरोप खारिज किए हैं।

खबरें और भी हैं...