सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव के पास शुक्रवार की रात पेड़ से गिरकर 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। वह करीब 3 घंटे तक झाड़ियों में पड़ा रहा। बाद में पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले आयी। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रात 12 बजे सदर अस्पताल लाया गया। शनिवार की सुबह सेवथा गांव से कुछ लोग पहुंचे और और मृतक की पहचान अपने परिवार के पिंटू नट के रूप में की। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथा गांव निवासी पीरू नट का 35 वर्षीय पुत्र पिंटू नट दातून बेच कर अपना जीविकोपार्जन करता था। शुक्रवार की देर शाम दातून के लिए वह सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव के पास नीम के पेड़ पर चढ़कर दातून तोड़ रहा था। इसी बीच डाली से उसका हाथ छूटने से वह नीचे आ गिरा। पेड़ के नीचे झाड़ी होने की वजह से पिंटू फंस गया। उसका शरीर बुरी तरह जख्मी हो कर झाड़ी में पड़ा रहा। आसपास आबादी नहीं होने की वजह से उधर से कोई व्यक्ति नहीं आया। इससे पिंटू को मदद मिलने में देर हो गई। करीब दो-तीन घंटे बाद पास के गांव का एक लड़का गुजर रहा था। झाड़ियों में उसने एक व्यक्ति गिरा दिखाई दिया। इस पर उसने ग्रामीणों को सूचना दी, इसके बाद यह खबर पुलिस तक पहुंच गई। लेकिन, चिकित्सा मदद मिलने के पहले पिंटू की मौत हो गई। उधर, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक पिंटू मर चुका था। उसकी मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, उसकी प|ी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह कराया गया।