पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हॉकर हत्याकांड में यूपी जेल से लाया गया कुख्यात ब्रजेश राय और अमित

हॉकर हत्याकांड में यूपी जेल से लाया गया कुख्यात ब्रजेश राय और अमित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चर्चित हॉकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुख्यात ब्रजेश राय एवं उसका साला अमित राय को यूपी पुलिस ने शनिवार को आरा कोर्ट में लाकर प्रस्तुत किया। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में आरा जेल भेज दिया गया। कुख्यात ब्रजेश राय एवं उसके रिश्तेदार अमित को प्रोडक्शन वारंट लगाकर आरा लाया गया था। गिरफ्तार ब्रजेश राय के साला अमित राय को भी पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त बनाया है। इधर, आरोपी अमित की बहन कुख्यात ब्रजेश राय की भाभी रीना राय ने यूपी के एक विधायक पर अमित को फंसाने का आरोप लगाया है। बता दें कि बीते 17 जनवरी को कारनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के खैनिया बाबा स्थान के पास रमदत्तई गांव के हाॅकर योगेंद्र तांतवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें कुख्यात ब्रजेश राय, शिवसागर राय, रितेश राय सहित 4 लोगों का नाम सामने आया था। दो आरोपियों ने इस मामले में पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि, रितेश राय को पुलिस ने कारनामेपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। अब तक ब्रजेश फरार चल रहा था। बीते 2 मई को यूपी के गाजीपुर जनपद के मुसाहिब गांव से पकड़ा गया था। उस समय उसका साला अमित यूपी के जेल में बंद था।

खबरें और भी हैं...