आरा | सोमवार को कारनामेपुर थाना पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी। रात में पुलिस ने बक्सर की ओर से आ रही एक कार को माधोपुर में रुकवाया। चेकिंग की तो एर्टिगा गाड़ी में 5 बोतल शराब मिली। कार में आर्मी का एक जवान भी था। पकड़ा गया आर्मी जवान ओम प्रकाश चौधरी है। इसी बीच कारनामेपुर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को सूचना मिली कि सोनबरसा बाजार से शराब लेकर तस्कर कहीं जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोनबरसा से 180 एमएल की 38 बोतल व्हिस्की के साथ संतोष चौधरी एवं धनंजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।