शराब जब्ती मामले में काफी दिनों से फरार था मनोज यादव, टाउन पुलिस ने मोती टोला से किया गिरफ्तार
आरा|टाउन थाना पुलिस ने सोमवार को शराब मामले में फरार चल रहे आरोपी मनोज यादव को मोती टोला से गिरफ्तार कर लिया। वह मूसा यादव का पुत्र है। उससे पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि शराब के धंधे में उसके साथ कौन-कौन से लोग शामिल है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बरामद 32 पेटी शराब के मामले में मनोज की तलाश थी। वहीं 5 दिनों पहले मोती टोला से ही मिली 20 बोतल बियर के मामले में भी पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।