पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 4 नकाबपोशों ने पहले युवक को चाकू घोंपा, फिर उसी के मोबाइल से परिजनों को दी इसकी खबर

4 नकाबपोशों ने पहले युवक को चाकू घोंपा, फिर उसी के मोबाइल से परिजनों को दी इसकी खबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीरो के भड़सर गांव की वारदात, युवक आरा रेफर

सिटी रिपोर्टर| पीरो

स्थानीय थाना क्षेत्र के भड़सर गांव के बधार में सोमवार की शाम शौच करने जा रहे युवक को चार की संख्या में रहे नकाबपोशों ने भोला पासवान को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके बाद नकाबपोशों ने ही जख्मी की मोबाइल लेकर उसके घर पर सूचना भी दी। जिसके बाद पहुंचे घरवालों ने जख्मी युवक को पीरो सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर कर दिया। अयोध्या पासवान के पुत्र भोला पासवान को छाती के नीचे व पेट में चाकू मारी गयी है। इधर चाकूबाजी की सूचना मिलते ही जख्मी को देखने अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गयी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है भोला भड़सर स्थित आरा मिल की तरफ सोमवार की शाम करीब 7 बजे शौच के लिए गया था। जहां नकाबपोशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार जख्मी का बयान आने के बाद ही घटना के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल, इस तरह की वारदात से अपराधियों के दुस्साहस का पता चलता है। उन्हें गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती है।

खबरें और भी हैं...