पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बाप ने कहा ये मेरा बेटा नहीं, मार डालने के लिए पिलाया सर्फ, फिर बीवी को पीटा

बाप ने कहा-ये मेरा बेटा नहीं, मार डालने के लिए पिलाया सर्फ, फिर बीवी को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्दयी बाप की पिटाई से जख्मी मां और बेटे को इलाज के लिए सोमवार को सदर अस्पताल लाया गया। बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव की रहने वाली रज्जो बेगम के पति ने 2 साल के मासूम बालक को अपना बेटा मानने से इंकार कर दिया। उसके साथ भी अमानवीय व्यवहार किया। मां-बेटे दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जख्मी महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रताड़ना से तंग महिला ने रो-रो कर डॉक्टर से अपनी आपबीती कह सुनाई। बताया जा रहा है कि कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी फुदकी हाशमी ने अपनी बेटी रज्जो बेगम की शादी बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी गुलाम रसूल से 5 वर्ष पहले की थी। रज्जो बेगम के अनुसार कुछ दिन तो ठीक-ठाक चला। उसके बाद पति ने बेवजह मारपीट करना शुरू कर दिया। दो साल पहले एक बच्चा हुआ। इसके बाद पति गुलाम रसूल ने अपना बच्चा मानने से इनकार कर दिया।

जबरन सर्फ पिलाने की कोशिश, प|ी के विरोध करने पर पीटा: रज्जो बेगम ने बताया कि सोमवार को इसके पिता गुलाम रसूल ने जबरन सर्फ पिलाने की कोशिश की, ताकि यह मर जाए। जब मैंने विरोध किया तो लाठी से पीटकर घर से भगा दिया। जख्मी रज्जो बेगम ने अपने भाई को फोन कर बुलाया। उसके बाद सदर अस्पताल आकर अपने तथा अपने बच्चे का इलाज कराया। इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज की सूचना नहीं है।

खबरें और भी हैं...