पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • क्रिकेट के झगड़े में हॉकी स्टिक से मारपीट, दोनों गुट के 5 जख्मी

क्रिकेट के झगड़े में हॉकी स्टिक से मारपीट, दोनों गुट के 5 जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाउन थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इस मारपीट में 5 लोग जख्मी हो गए हैं। क्रिकेट खेलने को लेकर 2 दिन पहले से विवाद चल रहा था। रविवार की रात से ही मामला तनाव में था। मारपीट उस समय भी हुई थी लेकिन टाउन थाना पुलिस की तत्परता की वजह से रात में मारपीट टल गयी। सोमवार की सुबह दो गुट फिर भिड़े और जमकर मारपीट हुई। जिसमें 5 लोगों के सिर फट गए और शरीर पर जख्म के निशान बन गए। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे, हॉकी स्टिक, ईंट-पत्थर का जमकर प्रयोग किया गया। इसको लेकर मामला काफी तनावपूर्ण रहा। सभी जख्मियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अहीरपुरवा एवं रौजा मोहल्ला के बीच बने खेल के मैदान में दो टीम आपस में क्रिकेट खेल रहा था। बैटिंग करने के दौरान ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गयी। मामला इतने तक नहीं थमा रविवार की देर रात दोनों गुटों के लोग आमने-सामने हो गए। गाली-गलौज शुरू हो गया, तभी किसी ने टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया लेकिन दोनों गुट मानने को तैयार नहीं थे।सोमवार की सुबह जैसे ही पुलिस वहां से हटी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के मोहम्मद नजीम के पुत्र मोहम्मद वसीम मोहम्मद मुशीर के पुत्र मोहम्मद समीर मोहम्मद आफताब के पुत्र मोहम्मद अली अब्दुल बारी के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जान मोहम्मद अनवर अली के पुत्र मोहम्मद सरफराज हुसैन उर्फ छोटू जख्मी हो गया सभी जख्मियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया

रात भर चलता रहा तनाव, सुबह हो गई मारपीट, पुलिस कर रही कैंप

अहीरपुरवा और दूध कटोरा मोहल्ले में भिड़े दो गुट

रनी डुमरिया के तेतरा प्लस टू स्कूल की वारदात

इधर, क्रिकेट मैच के विवाद में दो गांवों के स्कूली छात्रों के बीच हो गई मारपीट

सिटी रिपोर्टर| तरारी

तेतरा प्लस टू विद्यालय, रनी डुमरिया में दो गांवों के छात्र भिड़ गए। सोमवार को स्कूल खुलने पर दोनों गुट मारपीट करने लगे। जिसकी सूचना शिक्षकों ने अभिभावकों व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय वहां पहुंचे और अभिभावक, शिक्षक और छात्रों के साथ वार्तालाप कर मामले को शांत कराया। दानों पक्ष की ओर से अभिभावकों ने आगे कोई गलती नहीं होने का अाश्वासन दिया और आपस मे बैठकर शांति से रहने का वादा किया। प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना छात्रों का पहला दायित्व होता है। जिसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विवाद को गहराते देख प्रधानाध्यापक ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मामले को शांत कराया।

पुलिस थी सजग इसलिए बड़ा हादसा टला

घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह दल बल के साथ अहीरपुरवा पहुंचे। उस समय काफी तनाव का माहौल था। एसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर समझाया। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर बच्चों को गायब कर देने का आरोप लगा रहे थे। बाद में पता चला कि ऐसा कोई मामला नहीं इसके बाद थाने में बुलाकर दोनों पक्ष को काफी देर तक समझाया गया तब जाकर बड़ा हादसा टल गया।

न्याय मित्र से पुलिस ने की बदसलूकी

विद्यालय में सोमवार को छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर सिकरहटा थाने की पुलिस द्वारा न्याय सचिव के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम कचहरी, डुमरिया के सचिव गुड्‌डू सिंह ने बताया कि स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली। यह ग्राम कचहरी क्षेत्र की बात थी, तो वहां गया। जैसे ही स्कूल में पहुंचा तो पहले से मौजूद थानाध्यक्ष ने मुझे भाग जाने को कहा। इस पर मैंने अपना परिचय दिया। फिर भी थानाध्यक्ष गाली-गलौज देने लगे। उनके सिपाही लात मारकर भागने को कहा। मैंने कहा कि मैं इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि जाओ जिससे कहना है, कह कर देख लो। वहीं, गुड़ु सिंह ने डीएसपी से थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की है।

कुछ दिन पहले क्रिकेट मैच के दौरान भी खिलाड़ियों के बीच हुई थी मारपीट

बताते चलें कि कुछ दिन पहले कपडिहरा में नाइट क्रिकेट मैच खेलने के दौरान कपडीहरा और इटहुरि गांव के खिलाड़ियों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट करने वाले रनी डुमरिया स्कूल के छात्र थे। मामला गांव से स्कूल पहुंच गया। विगत शनिवार को भी दोनों गांव के छात्र आमने-सामने हो गए। किसी तरह शिक्षकों ने शांत कराया था।

खबरें और भी हैं...