पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नाबालिग छात्रा संग भागा कोचिंग ट्यूटर गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा संग भागा कोचिंग ट्यूटर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरारी| पनपुरा गांव की दसवीं की छात्रा को भगाने के मामले में पुलिस ने एक कोचिंग सेंटर के ट्यूटर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे नाबालिग छात्रा के साथ आरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। दारोगा कन्हैया मिश्रा ने बताया कि छात्रा का धारा- 164 का बयान कोर्ट में कराया गया। कोर्ट ने मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया। मेडिकल जांच मंगलवार को सुबह होगी। तब तक लड़की को रिमांड होम में रखा जाएगा। मेडिकल जांच के बाद लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा। बताते चलें कि 13 मई को अकरौंज निवासी राजू रंजन तरारी में कोचिंग सेंटर चलाता था। ट्यूटर छात्रा को फुसला कर फरार हो गया था। नाबालिग छात्रा के पिता ने ट्यूटर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया था।

खबरें और भी हैं...