प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, गोढ़ना रोड में तीन दिवसीय भोजपुर इंटर स्कूल सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप का शुभारंभ आरा की मेयर प्रियम ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी जगदीशपुर के प्राचार्य, भोजपुर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव डॉ रंजीत भूषण, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर विश्वकर्मा कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता में 18 विद्यालय के खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें डीएवी जगदीशपुर, माउंट लिट्रा जी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती शिक्षा निकेतन, डीपीएस आरा, लिटिल चैम्प जेपी पब्लिक स्कूल शामिल थे। सोमवार को अंडर- 12 वर्ष बालक वर्ग के मैच हुए। जिसमें प्रताप इंटरनेशनल स्कूल के शिव, पंकज, जीत प्रताप सिंह, अंकित एवं शिवम् और डीपीएस के सागर, प्रकाश, प्रियांशु एवं संदीप ने फाइनल में जगह बनाई।
इस प्रकार प्रताप इंटरनेशनल स्कूल ने रामकृष्ण ज्ञान मिशन पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। डीपीएस स्कूल ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को हराया। बालक वर्ग में अंडर 14 वर्ष के पहले राउंड में प्रवेश किया। वहीं पीआईएस ने डीपीएस को हराकर सेकेंड राउंड में प्रवेश किया। इसके अलावा डीएवी जगदीशपुर ने माउंट लिट्रा जी को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। मेयर प्रियम ने बच्चों में खेल के प्रति बढ़ती हुई रुचि के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।