कोइलवर| रामानन्द प्लस टू उच्चतर विद्यालय बिरमपुर परिसर में विद्यार्थियों के लिये आधार सेंटर खोला गया। प्राचार्य डॉ रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया की विद्यालय परिसर में आधार सेंटर खुल जाने से छात्रों को आधार बनवाने, सुधरवाने के लिये इधर उधर भटकने की जरूरत नही होगी। पहले छात्र-छात्राओं को आधार के लिये कोइलवर प्रखण्ड मुख्यालय या आरा जाना पड़ता था। लेकिन अब सेंटर खुल जाने से आधार सम्बंधित सभी सुविधाएं विद्यालय में ही उपलब्ध होगी। मौके पर दस छात्रों का आधार इनरोलमेंट भी किया गया। मौके पर वेंकटेश राय ,कृष्ण पांडेय, योगेंद्र राय, श्यामलाल, सुनील मिश्रा, श्री कृष्ण कुमार, मनीष गुप्ता समेत दर्जनों अभिभावक व छात्र उपस्थित थे।