बड़हरा के विधायक सरोज यादव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कार्यों की जांच और कार्रवाई करने की मांग किया है। व मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में प्रधान सचिव को निर्देश दिया है। बड़हरा के बीडीओ का एक सप्ताह में तबादला करने का भी भरोसा दिया है। मांग-पत्र में विधायक ने लिखा है कि ढाई साल में मेरे विधायक निधि द्वारा अनुशंसित एक भी चापानल नहीं गाड़ा गया है। जिसकी सूचना कई बार कार्यपालक अभियंता को दी गई। कार्य प्रमंडल, आरा ग्रामीण विभाग द्वारा विशुनपुर से सेमरा शिवनारायण राय के इनार तक पथ के निर्माण कार्य पूरा किए बगैर 40 लाख का गबन कर लिया गया है। इसके दोषियों पर कार्रवाई की जाए। बड़हरा प्रखंड के आईटी भवन के निर्माण में अनियमितता हो रही है। विधायक ने बक्सर-कोईलवर तटबंध में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अवर प्रमंडल पदाधिकारी के एफआईआर प्रकरण में खुद को पाक-साफ बताया है। वहीं गंगा तटबंध के कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
29 मई को बड़हरा आएंगे तेजस्वी व जीतनराम
आरा|पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी 29 मई को केशोपुर में गरीब महासम्मेलन में शामिल होंगे।