पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी

पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि समारोह कांग्रेसियों ने अलग-अलग मनाया। भोजपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व राजीव गांधी संचार क्रांति के मसीहा और त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनक थे। प्रो निर्मल सिंह, धनश्याम उपाध्याय, डॉ हरेगोविन्द ओझा, प्रो रामअयोध्या सिंह, मोहन दूबे, जितेन्द्र कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश राय, राकेश पाण्डेय थे। बिहार प्रदेश किसान व खेत मजदूर कांग्रेस ने पुरानी कलेक्ट्रेट प्रांगण में विरेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में संकल्प सभा की। प्रमोद राय अधिवक्ता व किसान नेता बबन पांडेय ने संबोधित किया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बिहारी सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष घनश्याम उपाध्याय, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, प्रो राजेन्द्र ओझा, देवकुमार सिंह, जितेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र यादव, शिवशंकर चौबे, रघुराज चौबे, गिरधर तिवारी थे। भारतीय युवा कांग्रेस लोकसभा आरा ने रमना मैदान में पौधरोपण किया। मौके पर डॉ आशुतोष ठाकुर, शक्ति सिंह मननजी, एआइसीसी सदस्य डॉ श्रीधर तिवारी, आलोक सिंह, गंगा पांडेय, आकाश सिंह, चितरंजन कुमार मुन्ना, रंजीत कुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार थे।

श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने कहा-देश में संचार क्रांति के मसीहा व त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनक थे राजीव गांधी, कई जगह श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की शहादत दिवस पर गोष्ठी को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह।

पूर्व प्रधानमंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि, कहा-डिजिटल क्रांति के अग्रदूत थे राजीव गांधी

पीरो| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यालय के जुबली पार्क में समारोह हुआ। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल सलाम कुरैशी ने कहा कि राजीव गांधी डिजिटल क्रांति के अग्रदूत थे। युवा तन मन वाले राजीव गांधी भारत को युवाओं का देश बनाते हुए डिजिटल क्रांति लाना चाहते थे। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश सिंह, अम्बिका पाण्डे, उपेंद्र बिंदु, जसमुद्दिन खान, पप्पू चौबे, डब्लू सिंह, असलम इदरीसी, मोहमद मुस्लिन, जेबी जमील, फिरोज खान, अरुण कुमार, संतोष कुमार, सोनू गुप्ता आदि थे। दूसरी ओर उपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुए समारोह में शेर मोहम्मद खां व लक्ष्मण आजाद सहित कई अन्य थे।

खबरें और भी हैं...