कुशवाहा समाज गरीबों का साथी व आपसी भाईचारा का हिमायती
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, भोजपुर की कार्यकारिणी व प्रखंड अध्यक्ष की बैठक जिलाध्यक्ष जागा कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशि सक्सेना ने की। पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज सबके साथ आपसी भाईचारा बनाकर रहता है। सभी समाज के कमजोर, गरीबों की आवाज बनकर उनकी भलाई व संघर्ष में सबसे पहले मैदान में आता है। वर्ष 1857 में आजादी के लड़ाई में बाबू कुंवर सिंह के साथ कुशवाहा समाज था। जागा कुशवाहा ने कहा कि सभी समाज के बंधुओं से भाईचारा बनाकर रखें। बैठक में निर्णय लिया कि अजायब महतो की जन्मस्थली बड़हरा प्रखंड के सरैंया गांव में विचार-गोष्ठी कराया जाएगा। उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मौके पर पूर्व पार्षद मुन्ना महतो, पूर्व पार्षद राजू मेहता, लाल बहादुर महतो, नीरज कुशवाहा, मार्कण्डेय कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, ममता कुशवाहा, मीरा कुशवाहा आदि थे।