आतंकवाद रोकने के लिए छात्र शक्ति बने राष्ट्रशक्ति: अश्विनी चौबे
केन्द्रीय राज्य स्वास्थ मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आतंकवाद छात्र शक्ति को राष्ट्रशक्ति बनना पड़ेगा। भारत में राष्ट्र विरोधी ताकत को रोकने का काम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया है। छात्र के लिए चेहरा, चाल और चरित्र का होना। छात्र शक्ति ही देश की शक्ति है। छात्र देश के भविष्य है। देश के विकास में छात्रों शक्ति का होना बहुत जरुरी है और छात्र शक्ति के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को और मजबूत होने की आवश्यकता है। मै भी पटना विश्वविधालय का छात्र संघ अध्यक्ष रह चुका हूं। जब वे खुद चुनाव लड़े थे तो 18 हजार वोट में से 17 हजार वोट मिले थे। अब भी मैं छात्र ही महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है अंतिम समय तक मैं छात्र बनकर ही जाउंगा। पहले के सरकार के लोग विदेश में जाते थे ताे उनको बैठने के लिए पीछे का सीट मिलता था। लेकिन जब से नरेन्द्र भाई मोदी प्रधानमंत्री बने है, तब से आगे की सीट मिलती है। इस तरह देश का खोया सम्मान वापस दिलाने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। भारत स्वच्छ और स्वस्थ होगा, तभी भविष्य में समृद्घ बनेगा।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ शिविर में केन्द्रीय राज्य स्वास्थ मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भाग लिए। अध्यक्षता कुलपति डॉ सैयद मुमताजुद्यीन व मंच संचालन डॉ गुलाब फलाहरी ने किया। कार्यक्रम का शुरुआत “अमृत ज्योत जले जय जय है’ व स्वागत गीत “ सुर से सुर मिलाकर गाए हम गान’ से तो वहीं एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने वन्दे मातरम और भारत माता कि जय के नारे से अश्विनी चौबे का स्वागत किया है।
विज्ञान भवन में सभा संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में सभागार के लिए सांसद कोटे से विश्वविद्यालय को 51 लाख रुपए देने की घाेषणा की। भारत सरकार के अंशुमान योजना के तहत गरीब मजदूर के लिए 1.50 लाख उत्कृष्ट सेवा केंद्र बनाये जाएगें। इस योजना से देश में स्वास्थ्य क्रांति लानी है।
केंद्रीय मंत्री ने वीकेएसयू परिसर में सभागार के लिए दिए 51 लाख रुपए, देश में 1.5 लाख उत्कृष्ट सेवा केंद्र बनेंगे
6 डॉक्टरों ने विद्यार्थियों स्वास्थ परीक्षण किया
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें केन्द्रीय राज्य स्वास्थ मंत्री अश्वनि चौबे भाग लिये। स्वास्थ शिविर में भाग लेने के दौरान उन्होने ने छात्रसंघ कार्यलय का फीटा काट कर उदघाटन किए। इसके बाद स्वास्थ शिविर में अपना बल्ड प्रेशर चेक कराये। जांच केन्द्र पर तीन स्टॉल लगें थे। पहले कांउटर पर फॉर्म के लिए तो दूसरे पर डॉक्टर से जांच के लिए।