पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आदेश के 10 दिन बाद आठ शिक्षकों और पंचायत सचिव पर हो सका केस, 3 बार बदले गए आवेदन

आदेश के 10 दिन बाद आठ शिक्षकों और पंचायत सचिव पर हो सका केस, 3 बार बदले गए आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के सेदहां पंचायत अन्तर्गत शिक्षक बहाली में अनियमितता को लेकर बीईओ अरविंद कुमार के बयान पर 8 शिक्षकों सहित तत्कालीन पंचायत सचिव अंगद दुबे पर डीएम का आदेश निकलने के 10 वें दिन प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया कि बीईओ के सही आवेदन नहीं देने के कारण थानाध्यक्ष को लगातार तीन बार आवेदन बदलना पड़ा। बताते चलें कि सेदहां में 2010 में पंचायत स्तर पर 8 शिक्षक बहाल किए गए थे। इनके नियोजन के तौर-तरीके पर एक नियोजित शिक्षक राजेन्द्र अभिषेक ने ही शिकायत दर्ज करायी थी। जिसकी जांच की गई तो फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इसके बाद डीईओ को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया था। जिसके आधार पर तत्कालीन पंचायत सचिव अंगद दुबे, शिक्षक संजय कुमार (डिलिया), विजय कुमार राय (रामपुर), सरोज कुमार (जोगटा), वंदना कुमारी (मोहनी), पूजा कुमारी (पीरो), मीरा कुमारी (सोहदा), रूबी कुमारी (शेखपुरा), अजित कुमार (सहंगी) के खिलाफ तरारी थाना में केस दर्ज किया गया। दूसरी ओर नियोजन प्रक्रिया में शामिल सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अजय बहादुर के बयान पर राजेन्द्र अभिषेक के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। चरपोखरी थाने की पुलिस राजेन्द्र अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आवास योजना में दोषी मिले कई इंदिरा अावास सहायक, होगी कार्रवाई

आरा| जिले में आवास योजना के कार्यान्वयन में कई इंदिरा आवास सहायक दोषी पाए गए हैं। इनके खिलाफ जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। डीडीसी शशांक शुभंकर ने दोषी इंदिरा आवास सहायकों पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीडीसी ने यह निर्देश सरकार की नल-जल योजना, नाली-गली, इंदिरा आवास, स्वच्छता अभियान के मुद्दे पर हुई बैठक में दिया। यह बैठक विद्या भवन सभागार में हुई। जिले के सभी बीडीओ मौजूद थे। डीडीसी ने कहा कि सात निश्चय योजना के कार्य में तेजी लाएं। प्राक्कलन तैयार करने में लघु सिचाई, मनरेगा, पीएचईडी, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कनीय अभियंता जवाबदेही से कार्य करें। प्राक्कलन तैयार कर प्रखंड को समय से उपलब्ध कराएं। बैठक में इंदिरा आवास योजना पर भी चर्चा हुई। डीडीसी ने कहा कि सभी प्रखंडों में 26 टीम का गठन कर जांच करायी थी। जांच प्रतिवेदन पर दोषी मिले इंदिरा आवास सहायकों पर कठोर कार्रवाई होगी। सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों में ओडीएफ कार्य को विशेष अभियान चलाकर पूरा िकया जाए। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद कुमार भी थे।

खबरें और भी हैं...