पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • महुआ शराब की बड़ी खेप जब्त दो महिला समेत 18 गिरफ्तार

महुआ शराब की बड़ी खेप जब्त दो महिला समेत 18 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर। आरा /बिहिया

सोमवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला एवं पिपरहीया से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। 200 लीटर महुआ शराब के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो महिलाएं भी हैं। छापेमारी में मुफस्सिल इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, उत्पाद विभाग के अधिकारी, धोबहा थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता थे। बताया जा रहा है कि एसपी को गुप्त सूचना मिली कि गोठहुला एवं पिपरहीया गांव में शराब बेचा जा रहा है। इसके बाद एसपी ने तत्काल छापेमारी करने का निर्देश दिया। इस क्रम में पुलिस गैलेनों में जमीन के अंदर छिपा कर रखा गया 200 लीटर से ज्यादा महुआ शराबबरामद किया। धंधे में लिप्त 15 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। इधर, बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के धुस, मझौली, ओसाई व गंज में छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब बरामद कर 1000 लीटर महुआ का घोल नष्ट किया। तीन धंधेबाज भी पकड़े गए।

खबरें और भी हैं...