स्मार्ट आई कॉर्ड के बदले छात्राओं से वसूले जा रहे 100 रुपए
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक द्विवेदी ने राजभवन व मुख्यमंत्री को डाक से आवेदन भेजकर कहा है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण पदाधिकारी ने सभी अंगभूत कॉलेजों को दिशा-निर्देश दिया था कि कॉलेजाें में पढ़ने वाले छात्र-छात्रों को स्मार्ट परिचय पत्र दिया जाए। लेकिन अंगीभूत महाविद्यालय प्रबंधन स्मार्ट परिचय पत्र के नाम पर छात्र-छात्राओं से 100 रुपए वसूल रहा है। जबकि राज्य सरकार का नियम है कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य छात्राओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उसके बावजूद कॉलेज के प्राचार्य सभी श्रेणी के छात्र-छात्राओं से स्मार्ट परिचय पत्र के नाम पर 100 रुपये वसूल लिए गए।