स्मार्ट आई कार्ड के बदले रुपए वसूली पर विवि ने 5 दिनों में मांगा जवाब
आरा| विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से स्मार्ट परिचय पत्र बनाने की एवज में रुपए लिए जाने की शिकायतों को संज्ञान में लिया है। कुलपति कार्यालय ने कॉलेज प्रबंधन से स्मार्ट परिचय-पत्र बनाने की प्रक्रिया, वित्तीय लागत एवं वितरण का विवरण पांच दिन के अंदर मांगा है। इधर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक द्विवेद्वी ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को स्मॉर्ट आई कार्ड के बदले सौ-सौ रुपए वसूली की शिकायत की है।