पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मामी को डायन बताकर भांजे ने पीटा चाकू से 3 साल के बेटे पर किया वार

मामी को डायन बताकर भांजे ने पीटा चाकू से 3 साल के बेटे पर किया वार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर मे एक महिला को डायन बताकर सरेआम पीटा गया। महिला के 3 वर्षीय पुत्र के सिर पर चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया गया। बचाने आए महिला के पति, बेटा, गोतनी व उसके रिश्तेदार को भी पीटा गया। पिटाई करने का आरोप महिला के भांजे, उसकी मां और उसके परिजनों पर लगा है। पड़ोसियों ने बीच-बचाव मामले को अधिक बिगड़ने से रोक लिया। इसके बाद महिला समेत सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस घटना में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ टाउन थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना टाउन थाने के धरहरा मुहल्ला की है। बताया जा रहा है कि धरहरा मोहल्ला में सुरेंद्र राम उसकी प|ी रंजू देवी, उसका 3 साल का बेटा बादल एवं रीता देवी तथा उसके रिश्तेदार खैनी एक साथ रहते हैं। सुरेंद्र राम की विवाहित बहन भी धरहरा मोहल्ले में रहती है। कुछ दिन पहले सुरेंद्र के बहन की पति की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। मौत के बाद से रंजू देवी और ननद के परिवार के बीच अनबन है। ननद के परिवार के लोग रंजू पर आक्रोशित रहते हैं। भुक्तभोगी परिवार के अनुसार बुधवार की रात रंजू देवी, अपने पति सुरेंद्र राम, 3 साल के बेटे बालक बादल एवं रीता देवी के साथ घर में बैठी हुई थी। तभी उसकी ननद, उसका बेटा अमर, अरुण के अलावा बिंध्याचल समेत आधा दर्जन लोग घर में घुस गए। इसके बाद लाठी व चाकू से वार कर दिया। बच्चे को चाकू लगी है।

सदर अस्पताल में पति व बेटे संग आई महिला।

पिटाई करते हुए लगा रहा था आरोप, तुमने ही मेरे बाप को मार डाला

जख्मी रंजू देवी ने बताया कि पिटाई कर रहे भांजे ने कहा कि तुम ही ने मेरे बाप को मार डाला है। इस दौरान वहां पिटाई देख कर रो रहे रंजू के 3 साल के बेटे बादल को भी उन लोगों ने नहीं बख्शा और चाकू से सर पर वार कर जख्मी कर दिया। सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पिटाई के बाद धरहरा मोहल्ले में तनाव

डायन बोलकर पिटाई करने के मामले के बाद धरहरा मोहल्ले में दोनों परिवारों के बीच तनाव है। हालांकि, कुछ शुभचिंतक मामले को सलटाने में लगे है। इस घटना को लेकर रंजू देवी ने फर्द-बयान दिया है। जिसके आधार पर एफआईआर की कार्यवाही हुई है।

फायरिंग कर दहशत फैलायी, फिर घर में घुसकर युवक को पीटा

कोईलवर| बुधवार की रात कोईलवर थाना क्षेत्र के बाग मझौंवा गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दहशत फ़ैलाने की नीयत से दो-तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने फायरिंग की घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर बाग मझौंवा निवासी पिंटू कुमार सिंह के घर पर पड़ोस के ही कुछ लोग आ धमके और दरवाजे पर रखी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। मना करने पर पिंटू को डंडे से पीटने लगे। असामाजिक तत्व घर में घुस कर महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी से पेश आये। अलमारी पर रखे एक हजार सात सौ रुपए, सोने का चेन छीन लेकर चलते बने। जिसे लेकर पीड़ित पिंटू ने कोईलवर थाना में छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

खबरें और भी हैं...