स्थानीय रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन का एडवान्स सिग्नल बुधवार की रात अचानक फेल हो गया। इस वजह से डाउन लाइन के ट्रेनों के परिचालन में गतिरोध उत्पन्न हुआ। रेलवे स्टेशन से पूरब महथिन मंदिर के समीप स्थित एडवान्स सिग्नल में बुधवार की रात लगभग 8.30 बजे गड़बड़ी होने के बाद स्थानीय रेल प्रकाशन सकते में पड़ गये। ट्रैक में गड़बड़ी की आशंका को लेकर मौके पर आरपीएफ के जवानों को भेजा गया। जांच में ट्रैक सही पाए जाने के बाद डाउन लाइन के ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। इस दौरान 566 डाउन ईएमयू, 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल और एक मालगाड़ी को बिहिया स्टेशन से मेमो देकर चलाया। सिग्नल में गड़बड़ी होने के कारण आधा घंटे तक ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रात लगभग 10 बजे सिग्नल में आयी गड़बड़ी को दूर कर दिया गया।
आधे घंटे रूकी रहीं ट्रेनें
बदली गई जर्जर रेल पटरी, प्लेटफॉर्म बदलकर गुजारी गईं ट्रेनें
आरा| गुरुवार को आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर- 3 पर जर्जर हो चुकी रेल पटरी बदल दी गई। रेलकर्मियों ने पटरी का जर्जर हो चुका करीब 15 फीट लम्बा हिस्सा काटकर बदला। इस काम में करीब दो घंटे लगे। इस दौरान सासाराम से आरा आने वाली और जाने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म बदल कर गुजारी गईं। रेल पथ के अवर अभियंता गैंगमैनों के साथ प्लेटफार्म- 3 के ट्रैक पर डटे थे। ट्रैक के दोनों ओर से लाल झंडी लगा कर पटरी बदली गई।