पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • यूपी से अपने आका के लिए ऑटो से शराब ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

यूपी से अपने आका के लिए ऑटो से शराब ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खवासपुर ओपी पुलिस ने गुरुवार सुबह एक ऑटो से 240 टेट्रा पैक विदेशी शराब ला रहे तीन तस्करों को पकड़ा है। पुलिस को यह सफलता खवासपुर भागड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान मिली। ऑटो बिना नम्बर प्लेट की है, उसे भी जब्त कर लिया गया है। तीनों तस्करों की पहचान बिहिया थाने के कल्याणपुर के पिंटू कुमार और आरा शहर के चंदन कुमार व गणेश के रूप में हुई है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तरप्रदेश के बलिया से खवासपुर के रास्ते आरा की ओर शराब लदी ऑटो जा रही है। इस खबर पर पुलिस ने खवासपुर भागड़ पुल के समीप पहले ही वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच बिना नम्बर की एक ऑटो पुल के पास पहुंची। पुलिस ने जब ऑटो की तलाशी ली, तब 180 एमएल के 8 पीएम ब्रांड की 240 टेट्रा पैक विदेशी शराब मिली। पुलिस के सामने तस्करों ने कई राज उगले हैं। यह भी बताया है कि उन्हें शराब कहां पहुंचानी थी। ओपी इंचार्ज आशुतोष कुमार ने बताया कि तस्करों की निशानदेही पर उनके आका को भी रडार पर लिया गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...