वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में अनशन और धरना-प्रदर्शन अाम बात हो गयी है। धरना-प्रदर्शन से विवि के शैक्षणिक वातावरण पर असर पड़ता है। इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक अनवर इमाम ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करना अवैध है, चिह्नित स्थल पर ही धरना दें। चाहे वो छात्र, शिक्षक या शिक्षकेतर कर्मचारी या कोई हो। धरना देने से पहले थाना, एसडीओ आॅफिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित करना है। प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर नहीं लगाना है। वहीं कैम्पस में तेज बाइक चलाना और स्टंट करना भी छात्रों को महंगा पड़ सकता है। जेल भी हो सकती है।