पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • गलत और पेंडिग अंक पत्र सभी कॉलेजों को भेजे, छात्र परेशान

गलत और पेंडिग अंक-पत्र सभी कॉलेजों को भेजे, छात्र परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक खण्ड- 2 का गलत और पेंडिग अंकपत्र सभी कॉलेजों को भेज दिया है। कॉलेजों ने भी उसे कई छात्र-छात्राओं को दे दिया है। इधर, परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पेंडिंग और प्रमोटेड छात्रों का अंकपत्र सभी कॉलेजों को भेज दिया है। कॉलेज ने दो दिन से बांटना भी शुरू कर दिया है। इसको लेकर छात्र परीक्षा समन्यवक के पास पहंुचे और कहा कि ये अंकपत्र तो पुराना ही है। इसमें कहां सुधार हुआ है। बताते हंै कि कुलपति के आदेश था कि जाे छात्र परीक्षा पास कर लिए हैं, उसी का अंकपत्र भेजना था। लेकिन, जिन छात्रों का रिजल्ट सुधारना था, वही भेज दिया। जिनका परीक्षा फल लंबित है, उनका परीक्षा फल में सुधार युद्ध स्तर से किया जा रहा है। 20 अप्रैल 2017 तक जो छात्र परीक्षा समन्वयक कार्यलय में आवेदन जमा किये हैं। उनका परीक्षा फल 20 मई तक सुधार करने के बाद कॉलेज को भेज दिया गया है। ऐसी भूल को लेकर त्रिपाठी ने छात्रों से अपील की है कि वे भ्रमित न हों, संयम से काम लें।

खबरें और भी हैं...