शराब के नशे में प|ी को रोज पति पीटता रहता था। बुधवार को प्रताड़ित करना पति को महंगा पड़ा। प|ी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची हुई थी। इस मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। नवादा थाने क्षेत्र के मौलाबाग निवासी अनिता दूबे द्वारा कहा गया है कि पति दीपक दूबे अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता है। कहा, अाजिज आकर मुझे पुलिस को सूचना देनी पड़ी।