पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बीएड दाखिले में धांधली की गर्वनर से शिकायत बोले तिथि खत्म, फिर भी हो रहा एडमिशन

बीएड दाखिले में धांधली की गर्वनर से शिकायत बोले-तिथि खत्म, फिर भी हो रहा एडमिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र राजद के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रभारी अालोक रंजन ने बीएड, सत्र 2017-19 में नामांकन में धांधली की शिकायत कुलाधिपति से की है। लिखा है कि वीकेएसयू में बीएड में सत्र 2017-19 के नामांकन में राजभवन के आदेशों की अवहेलना की गई। राजभवन के निर्देशानुसार 10 मार्च तक ही नामांकन लेना था। लेकिन, आज तक रुपये और पैरवी के बल पर नामांकन किया जा रहा है। रसीद पहले की तिथि पर काटा जा रहा है। इतना ही नही कॉउसलिंग में कम रैकिंग वाले छात्रों को रुपये के बल पर नामांकन लिया गया है।

खबरें और भी हैं...