आरा| ग्यारहवीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा के दौरान ही सभी विद्यार्थियों का कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकन जरूरी है। सभी प्लस टू विद्यालयों में फॉर्म उपलब्ध है। डीईओ अवनिन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि यह जिम्मा जिला निबंधन परामर्श केन्द्र के पदाधिकारी व शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया है।