पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 60 साल के बाद 1 हजार रुपए पेंशन मैट्रिक पास बच्चों को देंगे 25 हजार

60 साल के बाद 1 हजार रुपए पेंशन मैट्रिक पास बच्चों को देंगे 25 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले भोजपुर जिले के निर्माण कामगार के तीन पुत्र व पुत्रियों को 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार का नगद पुरस्कार प्रदान करेगा। निबंधित निर्माण कामगार को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह 1000 रुपए पेंशन देगा। यह मार्च 2018 तक निबंधित निर्माण श्रमिकों में बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रता रखने वाले निर्माण श्रमिकों को दिया जाएगा। इस संदर्भ में श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने जिले के सभी 14 प्रखंडों में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को लक्ष्य आवंटित किया है। श्रम अधीक्षक ने बताया कि विभाग में निर्माण कामगारों के लिए कई लाभ योजनाएं हैं। साइकिल क्रय, भवन मरम्मत, मातृत्व लाभ, पेंशन, विवाह, दुर्घटना मृत्यु/स्वाभाविक मूत्यु, दाह-संस्कार के लिए अनुदान, नगद पुरस्कार व शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता आदि योजनाओं का लाभ निर्माण कामगार ले सकते हैं। इसके लिए पात्रता रखने वाले निर्माण श्रमिक आश्रितों का आवेदन श्रम अधीक्षक कार्यालय में जमा लिया जा रहा है। निर्माण श्रमिक अपने संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने लाभ की अन्य जानकारियां दीं।

खबरें और भी हैं...