पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जिले के 25 स्कूलों से 400 छात्र व 200 छात्राओं को चुन कैडेट बनाएगी एनसीसी, कॉलेजों से जुलाई अगस्त में होगा सेलेक्शन

जिले के 25 स्कूलों से 400 छात्र व 200 छात्राओं को चुन कैडेट बनाएगी एनसीसी, कॉलेजों से जुलाई-अगस्त में होगा सेलेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल कैंडेट कोर के 5 वीं बिहार बटालियन के सौजन्य से स्कूलों में नए कैडेट्स का चयन हो रहा है। भोजपुर के 25 स्कूलाें में 400 छात्र और 200 छात्राओं को चयनित किया जाएगा। उन्हें 2 साल की सैन्य ट्रेनिंग दी जाएगी। कॉलेजों में एनसीसी कैडेट की चयन प्रक्रिया जुलाई से अगस्त के बीच पूरी कर ली जाएगी। इस बारे में कर्नल विनोद जोशी ने बताया कि एनसीसी में ट्रेंनिग वाले छात्रों में देशभक्ति, इमानदारी, राष्ट्रप्रेम और नेतृत्व के गुण सिखाए जाते हैं। उच्च शिक्षा और रोजगार में बहुत लाभ होता है। “सी’ सर्टिफिकेंट परीक्षा में “ए’ और “बी’ ग्रेडिंग उतीर्ण कैडेट को अफसर बनने में लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती है। सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के लिए जा सकते हैं। सी-सर्टिफिकेट उतीर्ण को सैनिक बनने के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती है। यह लाभ थलसेना, नौ सेना और वायु सेना में लागू है।

खबरें और भी हैं...