पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • प्राचार्य ने कहा कॉलेज को बदनाम कर रहे कुछ लोग

प्राचार्य ने कहा-कॉलेज को बदनाम कर रहे कुछ लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंवर सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ परमहंस तिवारी ने बुधवार को विश्वविद्यालय में कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी के धरना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रेस बयान में कहा कि इन शिक्षक एवं कर्मचारियों का कॉलेज में कभी भी पठन-पाठन में रुचि नहीं रही है। ये 2007-08 एवं 2008-09 में सरकार द्वारा पहली बार मिले अनुदान को पूर्व सचिव द्वारा गलत तरीके से पा लिए। जिसके चलते कॉलेज निगरानी जांच के फेरे में पड़ा है। कॉलेज स्थापना काल से लेकर विश्वविद्यालय द्वारा 2014 में गठित शससी निकाय तक कॉलेज में एक ही प्रबंध समिति एवं एक ही प्रचार्य कार्यरत है। कॉलेजों में शिक्षकों एवं शिक्षकेतरकर्मियों की नियुक्ति एवं योगदान एक ही प्रबंध समिति एवं प्राचार्य द्वारा किया गया है। निगरानी की जांच भी महागठबंधन की सरकार के दबाव में हुई। जांच होने या आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं हो जाता, जब तक न्यायालय से दोषी करार नही दिया जाता। ये तथाकथित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी दो अनुदान एक ही साल गलत तरीके से लेकर एवं कॉलेज का रुपया गबन कर कॉलेज छाेड़ चुके हैं। माननीय उच्च न्यायालय से भी इनका मामला निष्पदित हो चुका है।

खबरें और भी हैं...