कोइलवर पुलिस ने पब्लिक के सहयोग से पैसा छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को धर दबोचा। बिहटा के परेव के रहने वाले एक कर्मचारी से 40 हजार रूपए छीन कर दोनों लुटेरे भाग रहे थे। इस दौरान पब्लिक ने हल्ला मचाया तो पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान बिहटा के मंटू कुमार व कुल्हड़िया के पप्पू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कोइलवर थाना क्षेत्र के रमन पाइप फैक्ट्री के कर्मचारी से 40 हजार रुपए छीनकर दोनों बदमाश भाग रहे थे।