पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • 23 मई से कवर वायर के डीबी बॉक्स से जुड़ेंगे घर घर के बिजली कनेक्शन

23 मई से कवर-वायर के डीबी बॉक्स से जुड़ेंगे घर-घर के बिजली कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन के लिए एक महती कार्य योजना शुरूआत की जा चुकी है। इसके तहत 300 किलोमीटर लंबी दूरी तक के अन कवर्ड बिजली का तार बदल कर उनकी जगह कवर वाले 300 किलोमीटर बिजली के तार लगाए जा रहे हैं। इस कार्ययोजना मद में लगभग 200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके साथ कवर-वायर को डीबी बॉक्स से कनेक्ट किया जाएगा। फिर डीबी बॉक्स से उपभोक्ताओं के घरों के कनेक्शन जोड़े जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत कुछ मुहल्ले में कवर वायर व डीबी बॉक्स लग चुके हैं। उन मुहल्लों में 23 मई 2018 से डीबी बॉक्स में कनेक्शन होने शुरू हो जाएंगे। अभी तक इस कार्य योजना के तहत 150 किलोमीटर लो-टेंशन तार बदलकर कवर-वायर लगा दिए गए है। डीबी बॉक्स में कनेक्शन हो जाने के बाद निर्बाध बिजली उपभोक्ताओं को मिलने लगेगी। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता बीके गुप्ता ने बताया कि डीबी बॉक्स से हर उपभोक्ता को अपने घर तक सर्विस वायर देना होगा। जिन मुहल्लों में कवर वायर व डीबी बॉक्स लग चुके हैं, उपभोक्ता को अपने आवास से डीबी बॉक्स तक सर्विस तार अपने खर्चे से लगाना होगा। उपभोक्ता पहले ही सर्विस-वायर खरीदकर अपने पास रख लें, ताकि बिजली कर्मियों को परेशानी नहीं हो।

बीके गुप्ता,ईई बिजली िवभाग।

इन मुहल्लों में होंगे डीबी बॉक्स कनेक्शन

बाजार समिति जगदेव नगर

मौलाबाग फ्रेंड्स कॉलोनी

पकड़ी बैंक कॉलोनी

डीबी बॉक्स से कनेक्शन के फायदे?

बिजली चोरी पर अंकुश राजस्व में बढ़ोतरी निर्बाध बिजली आपूर्ति खतरे की कम संभावना टोका फंसाने का झमेला खत्म।

खबरें और भी हैं...