अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीकेएसयू परिसर में पौधरोपण किया। अध्यक्षता विवि अध्यक्ष राज पाण्डेय ने की। नगर मंत्री विवेक सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् छात्रहित के साथ वातावरण को भी शुद्ध रखना अपनी जवाबदेही मानता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को कुछ लोगों ने गमले तोड़ दिए थे। यह ओछी मानसिकता दर्शाता है। मौके पर प्रदेश एसएफडी प्रमुख आनंद कुमार, जिला संयोजक छोटू सिंह, भुवन पांडेय, राज पांडेय, रीतू राज, आशीष शर्मा, अनुराग कुमार व अंकित ओझा थे।
दो छात्र संगठनों की लड़ाई का लाभ लेंगे अकर्मण्य अधिकारी: सीवाईएसएस
आरा। आम आदमी पार्टी के संगठन छात्र युवक संघर्ष समिति ने शनिवार को विश्वविद्यालय में एबीवीपी और आइसा के बीच झड़प को नुकसानदेह बताया। कहा कि इसका फायदा विश्वविद्यालय के अकर्मण्य पदाधिकारी उठाएंगे। छात्रहित पीछे छूट जाएगा। एबीवीपी को संयम से काम लेना चाहिए। अगर छात्र संघ कार्यालय में दूसरे संगठन के लोग बैठ ही गए, तो मुद्दा नहीं बनाना चाहिए था।
वीकेएसयू में आईसा के तोड़े गमले की जगह पौधे लगाते एबीवीपी के छात्र।