पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मेयर व डिप्टी मेयर ने घर घर बांटे डस्टबिन, कहा नहीं फैलाएं कचरा

मेयर व डिप्टी मेयर ने घर-घर बांटे डस्टबिन, कहा-नहीं फैलाएं कचरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम द्वारा आरा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए डोर-टू- डोर डस्टबिन वितरण किया गया। इसे लेकर रविवार को वार्ड नंबर- 15 से अभियान शुरू किया गया। मेयर प्रियम और डिप्टी मेयर मालती देवी ने डोर टू डोर जाकर डस्टबिन बांटे। लोगों को गीला व सूखा कचरा डस्टबिन में ही रखने को कहा। इस क्रम में हर परिवार से आरा शहर को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि कचरे को सड़क, गलियों या नाली में नहीं फेंकिए। इसे डस्टबिन में डाल दें। इस काम से आरा शहर में गंदगी नहीं रहेगी। स्वच्छ आरा- ग्रीन आरा हो सकेगा। यह योजना के माध्यम से प्रतिदिन पूरे शहर में डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। डोर टू डोर कचरा संग्रहण से संबंधित सरकार ने नंबर भी जारी किए हैं। ये नंबर 9473385640, 72773000960, 9470481830 हैं। मौके पर मंटू सिंह, सोनू कुमार, मुन्ना कुशवाहा भाजपा नगर अध्यक्ष, संजय ज्ञानी, सीता देवी, महेंद्र कुमार व अन्य थे।

कचरे से बनायी जाएगी जैविक खाद: सोनू

वार्ड पार्षद सोनू कुमार ने कहा कि शहर के कचरे का उपयोग जैविक खाद बनाने के लिए किया जाएगा। इससे लोगों को गंदगी व बदबू से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

घर-घर से निगम उठाएगा कचरा

दिल्ली से आए (हरित रीसायकलइयर्स एसोसिएशन) के सेक्रेटरी शशि भूषण ने कहा कि गीला कचरा एवं सूखा कचरा को डस्टबीन के सहयोग से शहरवासी एकत्रित कर के रखें। डोर टू डोर नगर निगम से कचरा उठाने वाली गाड़ी जाएगी। जिसमें लोग कचरे को डालें। जिससे शहर स्वच्छ सुंदर एवं प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग भी हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...