21 से 23 मई तक इंटर स्कूल सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप
आरा| द्वितीय इंटर स्कूल सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप 21 से 23 मई तक गोढ़ना रोड स्थित प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में होगी। इसमें 15 से अधिक स्कूल भाग ले रहे हैं। जिसमें प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, सरस्वती शिक्षा निकेतन, केन्द्रीय विद्यालय, कैथोलिक मिशन स्कूल, डीपीएस इंटरनेशनल, सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, डीएवी आरा, डीएवी जगदीशपुर, रामकृष्ण ज्ञान मिशन पब्लिक स्कूल, लिटिल कैम्पस स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चे भाग लेंगे। उद्घाटन महापौर प्रियम करेंगी। मैच सुबह 7 बजे से 11 बजे तक होंगे।