पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बाइक से लौट रहा था किशोर, स्कॉर्पियो की ठोकर से जख्मी

बाइक से लौट रहा था किशोर, स्कॉर्पियो की ठोकर से जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा| टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित गोपाल लाइन होटल के पास वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र जख्मी हो गया। जख्मी संतोष कुमार अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। तभी स्कार्पियो की चपेट में आ गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उसके दोस्त का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी रामबाबू चौधरी का 18 वर्षीय बेटा संतोष कुमार इंटर का छात्र है। वह अपने दोस्त मनोज के साथ बाजार कर घर से बाइक से लौट रहा था। तभी आरा-पटना मुख्य मार्ग पर गोपाल लाइन होटल के पास पटना की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने सामने से ठोक दिया। जिसके कारण बीच सड़क पर संतोष और मनोज गिर पड़े। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने उठाया। इसके बाद मनोज को प्राइवेट क्लीनिक की ओर लेकर भागे। संतोष कुमार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

खबरें और भी हैं...