आरा| विनायका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभागार में बिहार सरकार सात निश्चय के अंतर्गत स्थापित कौशल विकास केंद्र- मां सुशीला साइबर कैफे एण्ड डेवलपमेंट इंडिया के सितम्बर बैच व अक्टूबर बैच के छात्र-छात्राओं केवाईपी सर्टिफिकेट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार मिश्रा, बैंक प्रबंधक मध्य बिहार ग्रामीण बैंक चंदवा शाखा, पत्रकार नरेंद्र कुमार सिंह एवं प्रोफेसर आरडी सिंह ने कहा कि छात्रों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कम ध्यान देना चाहिए। इससे समय की बचत हो सकेगी। पढ़ाई पर ज्यादा समय एवं ध्यान दिया जा सकेगा। सेंटर कोऑर्डिनेटर नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे सेंटर के पुराने छात्रों को किसी तरह की विषय संबंधित जानकारी के लिए हम तैयार हैं। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से एलएफ अखिलेश कुमार, प्रिया श्रीवास्तव थे।