केन्द्रीय विद्यालय में अखिल भारतीय सामाजिक विज्ञान शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कोर्स की डायरेक्टर व विद्यालय की प्राचार्य डॉ सीमा प्रधान ने बताया कि इस कोर्स का उदेश्य ऐसे शिक्षकों को तैयार करना है। जो बच्चो के मन को पढ़ सके उनकी जरूरतों व बौद्धिक स्तर के अनुरूप शिक्षण विधि में बदलाव कर सके व उन्हे देश की सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों के प्रति संवेदनशील करे। मौके पर पूर्व बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने प्रतिभागियों को प्रजातंत्र व दलगत राजनीति के व्यवहारिक ज्ञान के साथ एक प्रो चाइल्ड शिक्षक बनने के टिप्स दिए गए। मौके पर महिला कॉलेज मनोविज्ञान अध्यक्ष डॉ लतिका वर्मा, डॉ एसके रूंगटा, कर्नल विनोद जोशी समेत अन्य थे।