बिहार बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, गोपगुट, भोजपुर का छठवां जिला सम्मेलन रेडक्रॉस सोसाइटी हॉल में हुआ। सम्मेलन होने के पहले संगठनों की परंपरा के अनुसार शहीद-वेदी पर माल्यार्पण किया गया। झंडोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन अारा सदर के एसडीओ अरूण प्रकाश व डीसीएलअार बुद्ध प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। संचालन के लिए अध्यक्ष मंडल का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मंडल में सुधीर कुमार केसरी, रमेश कुमार सिंह तथा धर्म कुमार राम मनोनीत हुए। संचालन महासंघ गोपगुट के महासचिव उमेश कुमार सुमन ने किया। संगठन के राज्य नेतृत्व के साथी चंद्र किशोर प्रसाद मुख्य संरक्षक ने विधिवत उद्घाटन भाषण दिया। जिसमें 1990 के बाद आर्थिक नीतियों में आए बदलाव तथा संगठनों पर उसके प्रतिकूल प्रभाव और इसी दौर में भूमि सुधार कर्मचारी संघ में आए उतार-चढ़ाव का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आगे एकताबद्ध होकर संघर्ष की ओर उन्मुख होने का संदेश दिया। सम्मेलन को राज्य कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष कांति कुमार सिंह व राम जी प्रकाश केसरी राजाध्यक्ष, महासंघ गोप गुट के नेतृत्वकर्ता मदन मोहन प्रसाद, जानकी प्रसाद, सूर्य नारायण सिंह, रघुवंशी रमेश सिंह यादव, अवधेश पासवान ने भी संबोधित किया।
6 वर्षों में संगठन के कार्यकलाप का ब्योरा पेश
संगठन के प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन राज्य के महामंत्री विजय कुमार शर्मा ने किया। इसके बाद विदाई कमेटी के जिला सचिव अनिल कुमार सिंह ने वर्ष 2012 से 2018 तक 6 वर्षों के बीच संगठन के कार्यकलापों का ब्योरा दिया। प्रतिवेदन कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद केसरी ने प्रस्तुत किया। सचिव प्रतिवेदन और कोष प्रतिवेदन पर बहस हुई। सदन द्वारा सचिव प्रतिवेदन एवं प्रतिवेदन को समिति से पारित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं पदाधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद, रामजी केसरी, विजय कुमार शर्मा एवं उमेश कुमार सुमन जिला सचिव महासंघ भोजपुर की देखरेख में नए सत्र के लिए नई कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। अध्यक्ष नंदजी मेहता, अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौबे, राजेंद्र प्रसाद, कुमार दिनेश, सुधांशु कुमार पांडेय, पंकज कुमार सिंह, जिला सचिव श्रीमन नारायण शर्मा, संयुक्त सचिव रंजीत कुमार सिंह, सुमन कुमार, अजीत कुमार, विष्णु शंकर पांडेय, महेश साहू कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण प्रसाद केसरी कार्यालय सचिव विजय शंकर राय, संघर्ष पार्षद अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्र, सचिव अनिल पंत व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चुने गए।
रेडक्रॉस सोसाइटी हॉल में बैठक के पहले शहीद वेदी पर माल्यार्पण, संघ के उपाध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, कई प्रस्ताव पर हुआ निर्णय
भूमि सुधार कर्मचारी संघ के सम्मलेन को सम्बोधित करते वक्ता।