पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • चुने गए 14 प्रखंडों के अध्यक्ष जीडीपी का 50%पेंशन मांगा

चुने गए 14 प्रखंडों के अध्यक्ष जीडीपी का 50%पेंशन मांगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल का प्रथम जिला सम्मेलन चंदवा सामुदायिक भवन में हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोरखनाथ अकेला ने व संचालन रामजी यादव ने की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर कुमार थे। मौके पर वक्ताओं ने वोटर पेंशन के लिए जीडीपी का 50 प्रतिशत हिस्सा सीधे देश के तमाम वोटरों के खाते में देने के लिए कानुन बनाने की मांग सरकार से की। मौके पर संबोधित करनेवालों में बच्चा लाल, भरत राम, रामअवतार राम, सुरेश ज्ञानी, रामायण यादव, दिनेश मौआर, भिखारी यादव, जितेन्द्र नाथ मौर्या व प्रदीप राज प्रिंस थे। सम्मेलन में चुनाव भी हुआ। जिसमें जिले के 14 प्रखंडों के अध्यक्ष चुने गए। जिसमें आरा के लिए उपेन्द्र कुमार, तरारी के लिए बहादुर कुमार, पीरो के लिए नरेश राम, सहार के लिए अशोक राम, गड़हनी के लिए मुन्नु कुमार, संदेश के लिए डा ओमप्रकाश, उदवंतनगर के लिए जयंत शर्मा, बिहिया के लिए प्रमोद सिंह, कोईलवर के लिए कालिका पासवान को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। जिला सचिव राजेन्द्र सिंह, व शिवकुमारी देवी को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, जेएन उपाध्याय को जिला प्रवक्ता व रमेश बादल को जिला संयोजक बनाया गया।

खबरें और भी हैं...