आरा| महात्मा गांधी आश्रम सेवा संस्थान के संयोजक मंडल की बैठक बनारसी गुप्ता धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता सुभाष प्रसाद अधिवक्ता और संचालन संस्थान के संचालक रामाशीष गुप्ता ने किया। दो अक्टूबर को आरा में वैश्य अधिकार रैली निकालने, वैश्य समाज की सभी उपजातियों के बीच वैवाहिक रिश्ते बनाने, एक मैरिज ब्यूरो कार्यालय संस्थान द्वारा चलाने व 10 जून को गैस एजेंसी रोड में सदस्यता भर्ती कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। जिला पार्षद शीला गुप्ता, चंद्रभानु गुप्ता, प्रो राजेंद्र मनियारा, करमू शाह केशरी, राजेंद्र गुप्ता, सुरेश प्रसाद अधिवक्ता, प्रेम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नवीन प्रसाद केशरी, प्रेम पंकज उर्फ ललन जी व अन्य उपस्थित थे।