आपसी रंजिश में मारपीट महिला सहित दस जख्मी
अररिया | जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामले को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में महिला सहित दस लोग जख्मी हो गये। जिन्हें उपचार के लिये सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जिसकी सूचना चिकित्सक ने थाने में भेज दी है। घटना में अधिकांश मामले भूमि विवाद व पानी निकासी को लेकर बताए जा रहे हैं। जख्मी में मुमताज, आरफीन, सूरज यादव, सुरेश यादव, रंजना देवी, बीबी सुभाना, मो. रहमान, तारा देवी, उर्मीला देवी, तम्मना, बीबी रूकसाना शामिल है।