वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
फुलकाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को मानिकपुर शिव मंदिर के समीप सघन वाहन जांच के दौरान फुलकाहा पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। फुलकाहा थाना एएसआई उपेन्द्र सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टुड्डू के निर्देश पर पुलिस बल के साथ वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान बाईक पर सवार एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।
पुलिस जवान ने पीछा किया तो युवक बाईक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर वार्ड-4 निवासी विकास कुमार को पकड़ लिया। वहीं एक अन्य मामले में हीरो पैशन एक्स प्रो बाइक को जब्त किया है। पुलिस बाईक के बारे में जानकारी ले रही है।
दुकान से दस हजार के सामान की चोरी
अररिया | मंगलवार की रात शहर के मार्केट में एक पान दुकान को अपराधियों ने निशाने पर लिया। लगभग 10 हजार रुपये के समान पर हांथ साफ कर दिया। परेशान दुकान मालिक सुफियान ने बताया कि दुकान का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पीड़ित ने नगर थाना में लिखित रूप से दी है।