उपचुनाव में खर्च की 17 मई से होगी जांच
जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में भाग्य आजमाने वाले सभी उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार या अन्य चीजों में किए गए खर्चे का लेखा जोखा रखना होगा। उनके द्वारा किए गए कार्यों की जांच जिला प्रशासन के अधिकारी करेंगे। आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए एक प्रत्याशी को 28 लाख तक खर्च करने की अनुमति प्रदान की है। इस आलोक में व्यय एवं नियंत्रण कोषांग से जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने सभी उम्मीदवारों को पत्र भेजकर खर्च किए गए राशि का लेखा संधारित कर लेखा पंजी जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने जांच के लिए तिथियों का निर्धारण भी कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार लेखा पंजी की पहली जांच 17 मई को होगी। जबकि दूसरी जांच 21 मई,तीसरी जांच 25 मई और अंतिम जांच 5 जून को कराना है।