पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे जागरूकता पोस्टर

सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे जागरूकता पोस्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हर एक बड़े चुनाव की तरह जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर गठित स्वीप कोषांग जोकीहाट में वोटरों को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए कई तरह की गतिविधियां कराने का प्लान तैयार कर हो चुका है। इसी कड़ी में डीएम और डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को जोकीहाट के लिए रवाना किया है। मंगलवार को रवाना किया गया मतदाता जागरूकता रथ जोकीहाट के सुदूर इलाकों में घूम घूमकर वोटरों को जागरुक कर रहा है। वहीं 28 मई तक स्वीप कोषांग के जरिए कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए स्वीप कोषांग के अधिकारी और अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार ने बताया कि डीएम की अगुवाई में हम लोग मतदाताओं को जगाने का काम कर रहे हैं। पहले से जिला नियंत्रण कक्ष और दो हेल्पलाइन नंबर सर्वजनिक किए गए थे ताकि जोकीहाट के कोई भी वोटर इन नंबरों पर फोन करके अपनी समस्या बता कर समाधान करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...