पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीविका के महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया | अररिया शहर के एसएचजी भवन स्थित आरसेटी कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा महिला परिधान डिजाइनिंग एवं अगरबत्ती निर्माण का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कर प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसमें कुल 68 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरसेटी निदेशक ने बताया कि आप सभी महिलाएं जिन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, उन्हें सरकार के तरफ से भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा सस्ते दर पर ऋण मुहैया करा कर स्वरोजगार करने का भी मौका दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...