खानपान पर काबू कर कैंसर से बच सकते हंै
अररिया | गुरुवार को एसएचजी भवन के आरसेटी कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टाटा कैंसर संस्थान की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर महक सिक्का ने जीविका की महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचने का गुण सिखाया। डॉक्टर महक ने कैंसर पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि लोगों में मुंह का कैंसर ज्यादा पाया जाता है और इसका प्रमुख कारण है पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट शराब आदि जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करना। हमारे देश में प्रतिवर्ष ढाई लाख लोगों का मौत सिर्फ मुंह के कैंसर से होती है।