पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • निर्माण कार्य का समय खत्म, नहीं बनी सड़क, विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

निर्माण कार्य का समय खत्म, नहीं बनी सड़क, विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क निर्माण कार्य समाप्ति के ती माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार व विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बताते चलें कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना एवं ग्रामीण कार्य विभाग अररिया द्वारा अररिया प्रखंड अन्तर्गत जमुआ पंचायत के मंडल चौक से मुस्लिम टोला, मध्य विद्यालय, पंचायत भवन, टेक टोला होते मंडल टोला जमुआ तक जाने वाली 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए संवेदक सुशांत कुमार को कार्य निर्माण कार्य कराने के लिए एजेंसी सौंपी गई थी। इस दौरान कार्य प्रारंभ 4 अप्रैल 2017 एवं कार्य समाप्ति की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2018 निर्धारित किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से पूर्व से रहे ईट सोलिंग को उखाड़कर न केवल ईंट को मनमानी ढंग से बेच दिया गया। बल्कि सड़क में मामूली मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। फिलहाल बारिश के कारण इस मार्ग का नारकीय स्थिति बनी है। जबकि स्कूल, हटिया,पंचायत भवन आदि जाने आने के लिए मुख्य मार्ग होने के कारण बड़ी आबादी के लिए ना केवल समस्या बनी है। बल्कि लोगों को घर से निकलना भी दुर्लभ हो रहा है।

सड़क पर हाथ उठाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

जल्द होगा निर्माण

विभाग से राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य बाधित है। आवंटन उपलब्ध होते ही युद्ध स्तर पर कार्य करवाने की बात कही। जबकि पूर्व ईंट सोलिंग को उखाड़ने तथा ले जाने की जांच कराने की भी बात कही। आबिदुर्रहमान, विधायक

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने बुधवार को जमुआ मंडल चौक के समीप किचड़ में खड़ा होकर ठेकेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारे बाजी की। इतना ही नहीं लोंगों ने खुली तौर पर चेतावनी देते कहा कि जिला प्रशासन जल्द इस दिशा में उचित कार्रवाई तथा कीचड़ से जल्द निजात नहीं दी जाएगी तो सामूहिक तौर पर आंदोलन किया जाएगा। इधर संबंधित ठेकेदार व विभागीय पदाधिकारी से इस संबंध में पक्ष जानने के लिए मोबाईल से सम्पर्क करने पर उनका मोबाइल बदं पाया गया।

खबरें और भी हैं...