पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • मोतियाबिंद के मरीजों की हो रही नि:शुल्क जांच

मोतियाबिंद के मरीजों की हो रही नि:शुल्क जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइफलाइन एक्सप्रेस के तहत मोहनी देवी रूंगटा अस्पताल अररिया आरएस में पिछले 5 दिनों से मोतियाबिंद और अन्य बीमारों की इलाज किया जा रहा है। बीमारों को निशुल्क दवाई भी दी जा रही है। इस मेगा स्वास्थ्य आयोजन में एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। शुद्ध पेयजल के लिए व्यवस्था की गई है। 40 स्वयं सेवक लगातार सेवा दे रहे हैं। मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल के 20 छात्र छात्रा संस्था के डॉक्टर नर्स कंपाउंडर रात दिन मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। आरएस के नागरिक अजय अग्रवाल, राज प्रकाश भाटिया, राजू अग्रवाल मरीजों के बीच बिस्किट एवं हॉर्लिक्स समय-समय पर देते नजर आए। बताना लाजमी होगा वर्ष 1986 से मोहनी देवी रूंगटा अस्पताल समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर लोगों को सुविधा उपलब्ध कराती रही है। कोसी सीमांचल क्षेत्र के दूरदराज के मरीज इस अस्पताल में आकर इलाज कराते हैं। इस मेगा शिविर में आंख कान दांत मुख कैंसर श्रेष्ठ वह सर्वाइकल कैंसर शुगर का निशुल्क इलाज और निशुल्क दवा वितरण किए जाने से अररिया में मरीजों की भीड़ लगातार बनी रहती है सबसे अहम यह की डायरेक्टर डॉक्टर संजय प्रधान दिन रात मरीजों चिकित्सकों को कोई कष्ट ना हो इसके लिए लगे रहते हैं।

खबरें और भी हैं...