जोकीहाट की जनता परिवारवाद से ऊब चुकी है :अशोक कुमार
बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री और जदयू के नेता अशोक कुमार चौधरी ने कहा है कि जोकीहाट की जनता परिवारवाद से उब चुकी है। उन्होंने कहा कि वहां की जनता अब बदलाव चाहती है। एक ही परिवार के लोगों को वोट देकर अब तक कोई लाभ नहीं पाया है। अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और विकास पुरुष नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में अब तक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के हितार्थ कई योजनाएं चलाई हैं ।मंगलवार को हुई कैबिनेट में भी अल्पसंख्यक छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए प्रस्ताव पारित हुआ है ।इन सब बातों का जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। अशोक चौधरी बुधवार को शहर के बस स्टैंड स्थित होटल पनार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।